Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

कानपुर में आवारा कुत्तों के हमले में बुरी तरह से घायल हुई छात्रा, चेहरे पर लगे 30 टांके

UP: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार को कॉलेज से लौटते समय कुत्तों के झुंड ने एक छात्रा पर हमला कर दिया, जिसके बाद उसके चेहरे पर 30 टांके लगे। एलेनहाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की बीबीए की पढ़ाई करने वाली पीड़िता पर उस समय हमला हुआ जब कुत्तों और और बंदरों के झुंड आपस में लड़ रहा थ।

घायल पीड़िता के उसके चाचा ने कहा, "ये मेरी भतीजी है और ये बीबीए कर रही है एलेनहाउस, अचानक डॉग्स और मंकी के बीच लड़ाई हो रही थी। अब क्या था, क्या सीन थी कि दोनों ने अटैक कर दिया क्योंकि कुत्ते और बंदर दोनों ही लड़ रहे थे। यहां पर अक्सर ऐसी वारदात होती रहती है। उसके चेहरे पर 30 टांके और मांस फाड़ दिया कि अदर से पूरे दांत दिखाई दे रहे हैं।"