Breaking News

IPL 2024: राजस्थान ने चेन्नई को दिया 142 रनों का टारगेट     |   दिल्ली: चांदनी चौक की एक दुकान में लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया     |   आज पटना में रोड शो करेंगे पीएम मोदी, शाम 6:30 बजे से होगी शुरुआत     |   संदेशखाली पुलिस ने एक BJP कार्यकर्ता को किया अरेस्ट, पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन     |   हरियाणा: फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुला सकती है सरकार     |  

श्रीकांत त्यागी ने बनाई राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नाम से नई पार्टी

आपको याद होगा श्रीकांत त्यागी नाम का शख्स वही व्यक्ति जिसके उपर नोएडा के एक अपार्टमेंट में एक महिला के साथ गाली गलौच का आरोप लगा था। इस मामले में श्रीकांत त्यागी को सन् 2022 अगस्त के महीने में 72 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। अब श्रीकांत त्यागी ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में आ गए हैं।

आपकों बता दे श्रीकांत त्यागी ने मेरठ में बाकायदा राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नाम का एलान किया। श्रीकांत त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी का नाम पहले राष्ट्रवादी जनसत्ता दल था लेकिन आपत्तियों की वजह से उन्हें नाम बदलना पड़ा और अब उनकी पार्टी का नाम राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल है। श्रीकांत त्यागी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जो पार्टी भाजपा के खिलाफ मज़बूत लड़ाई लड़ेगी उस उम्मीदवार को उनका दल समर्थन करेगा। बताया कि राष्ट्रवादी जनसत्तादल का नाम बदलकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल अब हो गया है। 

वही त्यागी भूमिहार समाज फरसा उठाए हुए बैठा है। कहा कि त्यागी समाज शंख नहीं बजाता फरसाधारी है परशुराम का वंशज है। जिसने भी त्यागी समाज को ग़लत नज़रों से देखा उस व्यक्ति को फरसे की चमक दिखाकर अधिकार लिया जाएगा। ताण्डवी तेज़ फिर से हुंकार उठा है का नारा लगाया। त्यागी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अच्छा कार्य कर रही तो उसकी प्रशंसा करते हैं। राहुल की न्याय यात्रा का भी वो समर्थन करते हैं। वो बार बार खतौली में बीते महीनों में हुए उपचुनाव का जि़क्र करते हैं। और कहते हैं कि त्यागी समाज ने अपनी ताक़त दिखाकर वो विधानसभा सीट भाजपा से छीनी थी। 

खतौली में हुए उपचुनाव में न जीतने वालों ने न हारने वालों ने त्यागी समाज की बात नहीं की इसलिए आज राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल अपनी विचारधारा के साथ मौजूद है। उन्होंने कहा कि सांपनाथ और नागनाथ की कहानियों पर विश्वास नहीं करते हैं। सांपनाथ और नागनाथ से बचकर राजनीति करेंगे। हम एक दल हैं एक पार्टी है और चुनाव के बाद पार्टी को सिंबल भी मिल जाएगा। 2024 के चुनाव में त्यागी समाज अपनी वोट की ताक़त दिखाएगा. और 2027 में चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतारेगा।