Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

मुरादाबाद में बनकर तैयार हो गई है संविधान साहित्य वाटिका

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बनी संविधान साहित्य वाटिका अब पूरी तरह तैयार हो गई है, भारतीय संविधान के बनने की पूरी कहानी बयां करती ये वाटिका संविधान के इतिहास और मूल्यों को दर्शाती है।

म्युनिसिपल कमिश्नर दिव्यांशु पटेल ने कहा कि “एक मीटिंग में ये विमर्श किया गया था कि संविधान के ऊपर हमारे शहर में कुछ नई चीज बनाई जाए और ऐसी चीज हो जो प्रेरणा का काम कर सके। तो उसी में विचार-विमर्श के बाद ये निर्णय हुआ कि आवास विकास से एनओसी लेने के बाद उन्ही की प्रॉपर्टी पर हमने एक संविधान पार्क का निर्माण किया है। इस पार्क में न सिर्फ वर्तमान संविधान बल्कि भारत में जो कॉन्स्टिट्यूशन कि परंपरा रही है, वो सिंधु सभ्यता से लेकर, बौद्ध काल और जैन काल और बीच में हमारा जो मध्यकाल रहा वहां पर कैसे-कैसे संविधान आगे बढ़ा है। उस पर हमने विचार विमर्श कर के आगे बढ़ाया और एक संविधान पार्क अपना मूर्त रूप ले सका है।”

मुरादाबाद नगर निगम ने इस पार्क को तैयार कराया है जो विविधता में एकता का संदेश देता है। म्युनिसिपल कमिश्नर दिव्यांशु पटेल ने कहा कि “इस पार्क में मुरादाबाद और देश के नामचीन जो साहित्यकार रहे हैं। उनके बारे में भी सूचनाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उनके म्यूरियल लगाए गए हैं और लैंग्वेज ट्री यानी हमारे देश की सबसे बड़ी खूबी है, ‘विविधता में एकता’। अनेक भाषाएं बोलने वाले लोग एक देश में एक साथ एक मिट्टी के लिए रहते हैं। उसको दिखाते हुए हमने तीन जो है भाषा के पेड़ अलग-अलग भाषाओं को दिखाते हुए रखे हैं। जोकि यही संदेश देते है कि हमारी विविधता में एकता की खूबी ही हमारी ताकत है और इस ताकत के बनाए रखना है।”

माना जा रहा है कि इस महीने के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन कर सकते हैं, जिसके बाद ये वाटिका आम लोगों के लिए भी खुल जाएगी।