Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

CM योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सेफ सिटी परियोजना, नागरिक सुरक्षा का नया आयाम

Lucknow: मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नागरिक सुरक्षा को लेकर लगातार काम हो रहा है। सेफ सिटी परियोजना महिलाओं, बेटियों, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सुरक्षा कवच बनकर उभरी है। जो शह क्षेत्रों में सुरक्षा का नया प्रतिमान स्थापित कर रही है। 

सेफ सिटी परियोजना उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों और गौतमबुद्धनगर में संचालित की जा रही है। प्रदेश में महिलाओं के लिए पिंक बूथ उनकी सुरक्षा के नए मायने बनकर उभरे हैं। पिंक बूथ की वजह से महिलाएं आसानी से जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। एक कॉल पर महिला पुलिस टीम तुरंत एक्शन में आती है और घटनास्थल पर पहुंचकर समस्या का समाधान करती है। इसके तहत कंट्रोल रूम से शहरों की निगरानी हो रही है। जिसके लिए 47,422 सीसीटीवी लगाए गए हैं। 

अकेले गौतमबुद्धनगर में 100 पिंक पुलिस बूथ बनाए गए हैं, जहां महिला पुलिस बल तैनात रहती हैं। जिससे नोएडा के लोग, खासकर महिलाएं और वर्किंग वुमेन भी खुद को काफी सुरक्षित महसूस करती हैं। सुरक्षा का ये भाव सिर्फ नोएडा में रहने वालों का ही नहीं है, बल्कि दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले भी काफी परिवर्तन महसूस कर रहे हैं। 

सेफ सिटी परियोजना के तहत प्रशासन की तरफ से लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं। इसके साथ ही 54,000 लोगों को महिला सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है। यानी योगी सरकार, हर नागरिक के मन में सुरक्षा और सम्मान के साथ जीने के अधिकार की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।