Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.32% मतदान     |   ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मारी, बिजली का तार लगाने को लेकर हुआ था विवाद     |   सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे घोषित किए     |   हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, 17 मई को ​होगी सुनवाई     |   केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग वाली याचिका SC ने खारिज की, LG पर छोड़ा फैसला     |  

सपा अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- सच्ची खबर चलाने वालों पर FIR दर्ज कराती है भाजपा

फिरोजाबाद: शुक्रवार को फिरोजाबाद पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सपा से बगावत करने वाले पूर्व विधायक अजीम भाई, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष टीटू कुमार और निर्दलीय मेयर चुनाव लड़ने वाली रुखसाना बेगम को सपा में शामिल किया। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने 10 लाख करोड़ का उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। जिस पैसे से किसानों और नौजवानों का काम होना था। उस पैसे को बड़े बड़े उद्योगपतियों को लोन दे दिया। अब गरीबों का काम कैसे हो सकेगा। जो भी कुछ बोलता है उसके लिए ईडी लगा देते हैं।

भाजपा सरकार में गारंटी महंगाई कम करने, रोजगार देने और पेट्रोल डीजल कम करने की क्यों नहीं है। देश की जनता भाजपा को हटाने का काम करेगी। देश की पहचान यहां का किसान है जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। आज किसान को आंसू गैस, लाठी डंडों का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपना हक मांग रहे हैं। आपने उन लोगों को भारत रत्न दिया जिन्होंने किसानों के लिए काम किया फिर आप एमएसपी क्यों तय नहीं कर पाए। किसान धरने पर बैठे हैं। भर्ती के लिए युवा जगह जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। 

सरकार के खिलाफ सच्ची खबर चलाने पर पत्रकारों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हो जाएगी। जितने भी दल भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। उनके सभी सदस्य मंत्री बनना चाहते हैं। कोई भी दल ऐसा नहीं है जो भाजपा को समर्थन दे रहा हो और मंत्री न बनना चाहता हो। या विभाग न बदलना चाहता हो। अभी सबसे अधिक संकट बीजेपी पर है जो सबको बुला रही है और कह रही है कि आ जाओ आपको मंत्री बना देंगे लेकिन शपथ किसी को नहीं दिलाएंगे। विधायक तो नाराज होंगे ही जो विधायक या जो किसी और दल का नेता जो नाराज होगा उसे साथ लाने का काम सपा करेगी। कहीं सरकार जान बूझकर तो पेपर लीक नहीं कर रही। जो पांचवीं अर्थव्यवस्था की बात करता हो उसकी सरकार में पेपर लीक हो रहे हैं। देश की रक्षा करने वालों के लिए अग्निवीर जैसी खराब व्यवस्था जिसने दी है उसने नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाला है। 

राष्ट्रवादी सरकार वही होती है तो नौजवान और किसानों के हित में काम करे। गठबंधन हो गया है। सीटों का बंटवारा हो गया है। 25 तारीख को मैं कार्यक्रम में जाऊंगा। चंडीगढ़ में वैलेट से वोट पड़े थे इसलिए पोल खुल गई। ईवीएम से वोट पड़ते तो पता नहीं चलता। भाजपा पार्टी की तरह नहीं बल्कि एक गिरोह की तरह काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ये लोकतंत्र खत्म कर देगी। जनता जागरूक हो जाए जो वोट लूटने का काम करते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। बीजेपी ने डेयरी प्लांट को बंद कर दिया। भाजपा सभी की सीट बदलने जा रही है। उन्होंने कहा कि ये सरकार सदन में कहती थी कि हम आलू खरीदेंगे। एक भी आलू नहीं खरीदा गया। इस दौरान पार्टी में शामिल हुए अजीम भाई, टीटू सिंह, रुखसाना बेगम का स्वागत किया।