Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

सपा ने बीजेपी की सब्सिडी का उड़ाया मजाक, जारी किया नया पोस्टर, लिखी ये बात

Lucknow: उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर उप-चुनाव से पहले बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच पोस्टर वॉर रुकने का नाम नहीं ले रही है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने एक और नया पोस्टर जारी किया है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव की तस्वीर है।  

इसमें लिखा है, 'ना काटेंगे, ना बताएंगे, एक है और एक रहेंगे'। वहीं, दूसरे पोस्टर में गैस सिलेंडर पर बीजेपी की सब्सिडी योजना का भी मजाक उड़ाया गया है।

इसमें लिखा है, 'बटेंगे तो गैस सिलेंडर 1200 रुपये में मिलेगा, एक होंगे तो 400 रुपये में मिलेगा।' इससे पहले, देवरिया जिले के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता ने लखनऊ में पार्टी दफ्तर के बाहर होर्डिंग लगाया था, जिसमें लिखा था 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे'।