Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

घोसी विधानसभा सीट से सुजीत सिंह होंगे सपा के उम्मीदवार, शिवपाल यादव ने की घोषणा

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने शुक्रवार को घोषणा की कि दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह मऊ जिले में घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। हालांकि, पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी की जानी बाकी है।

विधायक ओम प्रकाश सिंह के आवास पर शोक संवेदना जताने आए शिवपाल यादव ने संवाददाताओं को बताया कि सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह इस उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार होंगे। मऊ जिले में 1996 में नाथूपुर विधानसभा से निर्वाचित फिर दूसरी बार 2012 में निर्वाचित और 2023 में तीसरी बार घोसी विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित सुधाकर सिंह का 20 नवंबर को निधन हो गया था।

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में वे बीजेपी के फागू चौहान से हार गए थे, लेकिन 2023 में घोसी उपचुनाव में वे फिर से निर्वाचित हुए थे। शिवपाल यादव ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम रही है और हर जगह अराजकता का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है और हत्या की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी हुई है और प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से दुखी है।