Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

वोट के लिए जनता को गुमराह करती है सपा-कांग्रेस, ब्रजेश पाठक ने बोला हमला

बरेली में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल जनता की भलाई के बजाय सत्ता हासिल करने और वोट पाने के लिए लोगों को गुमराह करते हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि जो नेता पहले रोजा इफ्तार के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्साहित रहते थे, वे अब प्रभु श्रीराम के दर्शन की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम सभी के हैं और करुणा व क्षमा के सागर हैं। सपा प्रमुख को उनसे माफी मांगनी चाहिए। पाठक के मुताबिक, आस्था केवल दिखावे से नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा और अपने व्यवहार से जाहिर होनी चाहिए।

विकसित भारत और उत्तर प्रदेश बनाने का लक्ष्य

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण करना है।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफिया के लिए कोई जगह नहीं है। ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान अपराध और माफिया का दबदबा था। उस समय एक जिला, एक माफिया जैसी स्थिति बन गई थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपराधियों और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सरकार की प्राथमिकता कानून का राज कायम करना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देना है।

जाति-धर्म के नाम पर बांटने का लगाया आरोप

ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम, जनसेवा और सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने सपा, कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों पर जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने तथा तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अब जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।