Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

अयोध्या: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद व्यापार में भारी उछाल

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां के व्यापार में भारी उछाल आया है। दुकानदारों का कहना है कि मंदिर में पूजा करने के लिए रोजाना लाखों श्रद्धालु अयोध्या में आ रहे हैं। उनकी वजह से बिक्री काफी बढ़ गई है। देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं में खास कर भगवान राम की फोटो वाली टी-शर्ट, बैग, स्कार्फ, चाबी की चेन जैसे सामानों की भारी मांग है।

मिठाई की दुकान और रेस्तरां मालिकों के कारोबार में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुई थी। इस दौरान करीब 7000 साधु-संत और खास मेहमान मौजूद थे। 

एक दुकानदार ने बताया कि "अब डेली लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। रोजगार जाहिर सी बात है बढ़ना। हम लोग का ऐसा हो गया है कि हर कमाई दोगुनी हो गई है। श्रद्धालु डेली बढ़ रहे हैं। 23 तारीख को पांच लाख आए थे। इस समय डेली तीन लाख, चार लाख, पांच लाख पब्लिक हर दिन आ रही है। अयोध्या में कोई इंसान खाली नहीं बैठा है। हर इंसान कमा रहा है। कोई रूम दे करके। कोई लड्डू बेच करके। कोई माला बेच करके। हर लोग अयोध्या में कमा रहे हैं।"