Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

यूपी में अगले 5 दिनों तक बारिश की उम्‍मीद

उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश और कहीं-कहीं तेज धूप से भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में गर्मी का सिलसिला जारी है। प्रदेश में 31 मई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।इसी क्रम में 26 मई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

वहीं प्रदेश के तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लखनऊ में सोमवार और मंगलवार को कोई चेतावनी नहीं है, पर प्रादेशिक स्तर पर कहीं कहीं तड़ित झंझावात के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। प्रदेश में 27 मई को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

28 मई को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। 29 मई को दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश और बौछारें पड़ सकती है। 30 और 31 मई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश हो सकती है।