Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

वाराणसी में बारिश ने लोगों को दी गर्मी से राहत, IMD कहा- मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में वाराणसी के बड़े हिस्से में मंगलवार की सुबह बारिश हुई। इससे पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती गर्मी और उमस से जूझ रहे जिले के लोगों को काफी राहत मिली। सड़क किनारे सामान बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि वे बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके मुताबिक भीषण गर्मी का असर उनके कारोबार पर पड़ रहा था।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को कहा कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। आईएमडी ने सक्रिय बारिश की स्थिति के लिए अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों पर विकसित हो रही मौसमी प्रणालियों को जिम्मेदार ठहराया है। इन प्रणालियों से पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।