Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

Noida: स्कूलों में चलने वाली बसों पर RTO सख्त, 25 बसों को दी चेतावनी, रजिस्ट्रेशन होगा रद्द

नोएडा के स्कूलों में चलने वाली बसों लेकर एआरटीओ ने सख्त रुखा अपना लिया है। बसों की फिटनेस नहीं करवाने वाले मालिकों चेतावनी दी है कि,अगर अगले दो दिनों में उन्होंने बसों को फिटनेस नहीं कराई तो बसों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा और गाड़ी को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इस समय नोएडा में 1900 बसें लगी है और 15 जून से चलाई गई फिटनेस ड्राइव के बावजूद 25 बसें ऐसी हैं जिन्होंने फिटनेस नहीं कराई है। 

नोएडा के एआरटीओ, प्रशासन सियाराम वर्मा ने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में 1900 स्कूल बसें हैं। 15 जून से इन बसों का फिटनेस करने के लिए उनके मालिकों को सूचित किया गया था कि अपने बसों की फिटनेस करा लें। ज्यादातर बस मालिकों ने अपनी बसों का फिटनेस करा लिया है। लेकिन लगभग 25 बसे ऐसी हैं, जिनका फिटनेस नहीं कराई है। इनको चेतावनी दी जा रही है कि अगले एक-दो दिन में अगर बसों की फिटनेस नहीं कराते हैं, तो उनकी बसों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया जाएगा और गाड़ी को ब्लॉक कर दिया जाएगा। सियाराम वर्मा का कहना है कि इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला अधिकारी के माध्यम से कागजी कार्रवाई की जाएगी।