Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

महाराणा सांगा के समर्थन में मेरठ में जन आक्रोश सभा, राजपूत समाज ने दिखाई एकजुटता

मेरठ के कमिश्नरी पार्क पर सोमवार को 10 बजे राजपूत स्वाभिमान संघर्ष समिति के बैनर तले एक विशाल जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। यह सभा महान योद्धा महाराणा सांगा के सम्मान और समर्थन में आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ो की संख्या में ठाकुर समाज के गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए।

आपको बता दें सभा के दौरान वक्ताओं ने महाराणा सांगा के बलिदान, पराक्रम और स्वाभिमान की गाथा को याद करते हुए उनके सम्मान में हो रहे कथित अपमानजनक घटनाओं की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने मांग की कि इतिहास से छेड़छाड़ न की जाए और राष्ट्र नायकों को उनका उचित सम्मान दिया जाए।

जनसभा में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं की भी भागीदारी देखने को मिली। आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन जोश और आत्मसम्मान से भरा हुआ था। मंच से कई वक्ताओं ने समाज की एकता, गरिमा और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए संगठित होने का आह्वान किया।

राजपूत स्वाभिमान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की भी जानकारी दी और कहा कि यदि समाज की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

समाज के लोगों ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने शिरोमणि राणा सांगा के विषय में राज्यसभा के अंदर जो बयान दिया है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। राज्यसभा सांसद द्वारा की गई टिप्पणी पर समाज के लोगों में काफी आक्रोश हैl