Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी, जल योग की दिख रही है झलक

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस खास अंदाज में मनाने की तैयारी में जुटी दिख रही है। आध्यात्म के लिए खास पहचान रखने वाले इस शहर में योग करो निरोग रहो की तर्ज पर पानी पर योगाभ्यास यानी जल योग शुरू हो गया है। प्रशिक्षक तैराकी को योग के साथ जोड़ते हुए बच्चों को पानी में किए जाने वाले योग आसनों से रूबरू करा रहे हैं।

योग करने में जुटे लोगों का कहना है कि ये खुद को सेहतमंद और ऊर्जा से भरपूर रखने का शानदार तरीका है। उनके मुताबिक योग भाग-दौड़ भरी जिंदगी जीने को मजबूर लोगों के लिए किसी वरदान की तरह है। योगाभ्यास के अनेक फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

योग दिवस मनाने का विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित किया गया था और इसे 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाया गया था। योग दिवस के लिए 21 जून को इसलिए चुना गया क्योंकि ये उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन होता है। साथ ही ये तारीख योगिक परंपरा में खास मानी जाती है।