Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 12 जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा रास्ता

भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में शामिल होने वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशीवासियों ने भव्य स्वागत किया। पुलिस लाइन हेलीपैड से नमो घाट तक करीब आठ किलोमीटर के रास्ते पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। लोगों का उत्साह देखकर पीएम मोदी कार से बाहर आए और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

12 जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्वागत

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को सजाया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रास्ते में 12 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। कहीं ढोल-नगाड़े बजाए गए, तो कहीं डमरू वादन, शंखनाद और पारंपरिक नृत्य के जरिए काशी की सांस्कृतिक पहचान की झलक दिखाई गई।

सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए खड़े रहे। लोगों ने ‘जय श्रीराम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया।

कार से बाहर आकर पीएम मोदी ने किया अभिवादन

नमो घाट की ओर बढ़ते प्रधानमंत्री के काफिले को देखकर काशीवासियों में खासा उत्साह नजर आया। लोग मोबाइल फोन से तस्वीरें खींचते रहे और प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाते रहे। लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री कार से बाहर आए और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी में मौजूद रहे। एयर शो के आयोजन के बीच प्रधानमंत्री के स्वागत का यह दृश्य काशी की सांस्कृतिक परंपरा और लोगों की भागीदारी को दर्शाता नजर आया।