Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

प्रयागराज में मानसून सीजन से पहले बाढ़ आपदा से बचाव की तैयारियां जारी, मॉक ड्रिल की गई

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बाढ़ आपदा से बचाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संगम नगरी प्रयागराज में संभावित बाढ़ की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को शहर के अलग-अलग घाटों पर मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल के दौरान ये जांचने की कोशिश की गई कि अगर नाव पलटने का हादसा होता है तो डूबते व्यक्ति को बचाने और उसे प्राथमिक उपचार देने जैसी तैयारियां पुख्ता हैं या नहीं।

इस मॉक ड्रिल में ये परखा गया कि अलग-अलग एजेंसियां कितनी तेजी से अपने काम को अंजाम देती हैं। साथ ही आपातकालीन हालात में जन जागरूकता पर भी फोकस रहा। सेना, एनसीसी और बॉयज एंड स्काउट्स कैडेटों के सहयोग से विभिन्न विभागों ने भी मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया।

मॉक ड्रिल में शामिल तमाम एजेंसियों ने मानसून सीजन शुरू होने से पहले बाढ़ के हालात से निपटने के लिए नाव, लाइफ जैकेट, प्राथमिक चिकित्सा, पुनर्वास और राहत सामग्री मुहैया कराने से जुड़ी अपनी तैयारियों को जांचा।