Breaking News

हैदराबाद से बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता ने लगाया वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप     |   महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए     |   लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.32% मतदान     |   ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मारी, बिजली का तार लगाने को लेकर हुआ था विवाद     |   सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे घोषित किए     |  

सड़क पर नमाज पढ़ने के मामले में एक्शन में पुलिस, नमाजियों ने सुरक्षा कर्मियों से की थी बदसलूकी

मेरठ: ईद के मौके पर जबरन सड़क पर नमाज पढ़ने और माहौल खराब करने का मामला मेरठ से लेकर उत्तर प्रदेश शासन तक गूंज रहा है। इसके बाद अब अराजक तत्वों के खिलाफ अब मेरठ पुलिस एक्शन मोड में है। मेरठ पुलिस ने 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के साथ बदसलूकी और नियम विरुद्ध सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर पुलिस ने अपनी तरफ से 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और अब वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।

मेरठ में शाही ईदगाह के भर जाने के बाद लोगों ने सड़क पर ही नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। पुलिस और सुरक्षा वालों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बदसलूकी करनी शुरू कर दी। माहौल खराब ना हो इसके लिए पुलिस ने लोगों को समझा बूझाकर शांत जरूर किया। लेकिन अब मेरठ पुलिस एक्शन मोड में है। सुरक्षा बलों के साथ बदसलूकी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस मामले की शिकायत कुछ हिंदूवादी नेताओं ने मुख्यमंत्री और शासन स्तर पर भी की। 

इसके बाद अब मेरठ पुलिस एक्शन मोड़ में है। पुलिस ने थाना रेलवे रोड में 200 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस अब ऐसे लोगों की शिनाख्त कर रही है। जो ईद वाले दिन माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। लोगों के बीच जाकर उन्हें भड़का रहे थे। और नियम विरोध सड़क पर नमाज पढ़कर कानून को चुनौती भी दे रहे थे।