Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

गैलेक्सी ब्लू सफायर में हादसे के बाद एक्शन में पुलिस प्रशासन, मॉल मालिकों को दिए ये निर्देश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में हुई दो लोग की मौत के बाद  पुलिस कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह ने सुरक्षा कारणो के चलते मॉल को बंद करने और जांच के आदेश दिए हैं। बिसरख थाना में मॉल के मालिकों के साथ मॉल के प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हालाँकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा काफ़ी सारे मॉल्स है जिसके हज़ारो की संख्या में लोग शॉपिंग और घूमने आते है, इस हादसे ने मॉल्स के सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिये है। इसलिए जरूरी है कि मॉल्स के सुरक्षा की जांच हो, जिससे लोगों की जिंदगी से खिलवाड न हो।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ऐसे तमाम मॉल्स है जिनका निर्माणाधीन कार्य के साथ-साथ मॉल्स को चालू कर दिया जाता है। जिसके माल्स में घूमने और शॉपिंग करने वाले लोगों के जान के साथ खिलवाड़ किया जाता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में शटरिंग गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने एक्शन लेते हुए कहा कि जब तक पूरी तरीक़े से मॉल में सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं हो जाती है तब तक पूर्ण तरीक़े से मॉल को बंद करवा दिया गया है।

आपको बता दें की मॉल में दर्दनाक़ हादसा होने के बाद लोगों में एक डर का माहौल बना हुआ है, लोगों का कहना है की मॉल में ये हादसा होने पर सख़्त करवाई होनी चाहिए और समय समय पर माल्स की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा प्राधिकरण और जिला प्रशासन करते रहना चाहिए।

रिपोर्ट- विनायक गुप्ता