Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

ज्ञानवापी मामले में अब 18 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट सबमिट करेगा ASI

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में हुए सर्वे की रिपोर्ट भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने सोमवार को दाखिल नहीं किया। रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का और समय देने के लिए जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।अदालत ने एएसआइ को 11 दिसंबर को रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया था।

एएसआइ की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि एएसआइ के सुपरिटेंडिंग आर्कियोलाजिस्ट अविनाश मोहंती की अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से तबीयत बिगड़ गई। जिसके कारण अदालत में उपस्थित होकर सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने में असमर्थ हैं।

ऐसी परिस्थिति में सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कम से कम एक सप्ताह बाद की कोई तिथि तय करना न्याय संगत होगा। जिस पर जिला जज ने 18 दिसंबर की तारीख मुकर्रर कर दी है।

वजूखाना जहां शिवलिंग मिला उस सील एरिया को छोड़कर पूरे ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक विधि से जांच का प्रार्थना पत्र मंदिर पक्ष की ओर से बीते 16 मई को जिला जज की अदालत में दाखिल किया गया था। इसे स्वीकार करते हुए 21 जुलाई को जिला न्यायालय ने ज्ञानवापी परिसर का सर्वे करके का आदेश दिया था।