Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

प्रयागराज में महाकुंभ से पहले 'नेत्र मेले' का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेले में दो महीने से भी कम समय बचा है। इससे पहले संगम शहर में गुरुवार को 'नेत्र कुंभ' या 'नेत्र मेले' के उद्घाटन के लिए भूमि पूजन किया गया। 'नेत्र कुंभ' का मकसद ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और आंखों की दूसरी बीमारियों से पीड़ित श्रद्धालुओं का इलाज करना है।

इस पहल के तहत  पूरे शहर में 150 नेत्र क्लीनिक स्थापित किए जा रहे हैं। मकसद है कि शहर के हर कोने में श्रद्धालुओं को इलाज की सुविधा उपलब्ध हो। अधिकारियों का अनुमान है कि अगले साल जनवरी में शुरू होने वाले महाकुंभ मेले में करीब 40 करोड़ तीर्थयात्री पहुंचेंगे। मेला करीब 45 दिनों तक चलेगा। हर 12 साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ 14 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा।