Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मेरठ में राष्ट्रीय पक्षी 'मोर' की मौत, 33 हजार की लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा

मेरठ के पल्लवपुरम में बृहस्पतिवार सुबह एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई है। मोर 33 हजार केवी की लाइन की चपेट में आ गया। बिजली का करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं वनविभाग को इसकी सूचना दी गई है। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने मौके से मोर का शव कब्जे में लिया है।

मीडिया से बात करते हुए पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेस वन निवासी नीरज शर्मा ने बताया कि प्रकाश नर्सिंग होम के सामने से 33 हज़ार की लाइन बिजली के पोल से होकर गुजर रही है। बृहस्पतिवार सुबह एक मोर उड़ता हुआ आया। बिजली की लाइन की चपेट में आकर मोर की मृत्यु हो गई। 

जिसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम लोमन बडोदिया वनरक्षक मृतक मोर को अपने साथ ले गई। लोमन बड़ोदिया ने बताया कि अब से पहले इसी जगह पर बिजली की चपेट में आने से एक मोर की मृत्यु हुई थी।