Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मुरादाबाद में मुस्लिम समुदाय ने कराया हिंदू शख्स का अंतिम संस्कार, इंसानियत का दिया हवाला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुन्दरकी कस्बे में मुस्लिम समुदाय ने बुधवार को एक हिंदु शख्स का हिंदू परंपराओं के मुताबिक अंतिम संस्कार किया। मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला प्रवासी मजदूर संतोष कुछ सालों से कुंदरकी में रह रहा था। बुधवार सुबह उसका निधन हो गया।

जिस झुग्गी बस्ती में संतोष की मौत हुई, उसके पास के मुस्लिम दुकानदारों को जब उसके निधन की खबर मिली तो उन्होंने संतोष का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। मुस्लिम समुदाय ने ये भी कहा कि उन्होंने हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार इंसानियत के नाते किया क्योंकि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है।