Breaking News

मेरठ: IIMT यूनिवर्सिटी ने छात्रा डेथ केस में जांच समिति बनाई, 3 अधिकारी सस्पेंड     |   रिजर्व बैंक देगा सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड; रिकॉर्ड 2.87 ट्रिलियन रुपये के ट्रांसफर को बोर्ड की मंजूरी     |   बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की     |   UP: 'AI जेनरेटेड है वीडियो', PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी के बाद अजय राय ने दी सफाई     |   दिल्ली दंगा केस: SC ने आरोपी तसलीम अहमद और अब्दुल खालिद सैफी को अंतरिम जमानत दी     |  

मेरठ में मुस्लिम समाज ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

मेरठ में पाकिस्तान के विरोध में उतरे मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों ने बृहस्पतिवार रात आरटीओ ऑफिस के पास बीच सड़क पर पाकिस्तान का पुतला जलाया। इतना ही नहीं पाकिस्तान की तरफ से किए गए टेरर अटैक को उसकी कायरना हरकत बताकर विरोध किया।

पुतला फूंककर जताया गुस्सा
मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान की आतंकवादी हरकतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि पाकिस्तान ने अब हद कर दी है। इसे सबक सिााना ही होगा। भारत की सेना और सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस बार पाकिस्तान का सफाया होगा। लोगों ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

जहां आरटीओ ऑफिस के पास लोगों ने किया पाकिस्तान का विरोध इस मौके पर हसीन अहमद सैफी ने कहा कि पाकिस्तान ने अब तक जितनी भी जंगें लड़ी हैं, उसे हर बार मुंह की खानी पड़ी है और आगे भी उसका यही अंजाम होगा। कहा कि जिस तरह निर्दोष भारतीयों का लहू पहलगाम में बहाया गया है उसमें हम खामोश बैठने वाले नहीं हैं।