Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

अलीगढ़ में होली से पहले मस्जिद को तिरपाल से ढका गया

शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस प्रशासन ने होली पर मस्जिदों तिरपाल से ढक दिया, ताकि कोई इस पर रंग न फेंके. ये पिछले कई सालों से हो रहा है, ताकि उपद्रवी मस्जिद पर रंग या कोई कचरा न फेंकें, जिससे हिंसा भड़क सकती है. हर साल की तरह इस साल भी मस्जिद को रंग से बचाने के लिए ढक दिया गया है, ताकि होली के समय किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सके.

अलीगढ़ में होली के त्योहार को लेकर प्रशासन कोई कोताही नहीं छोड़ना चाहता यही कारण है प्रशासन के द्वारा लगातार होली के त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ बनाए रखने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं. जहां एक ओर होली के दिन जुमे की नमाज भी है उसको लेकर पुलिस और प्रशासन के द्वारा मस्जिदों को तिरपाल से ढकवाने का काम किया गया है जिससे मस्जिदों पर रंग न पहुंच सके.

इसके साथ ही जगह-जगह मस्जिदों के बाहर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती भी की जाएगी. अलीगढ़ की ऐसी नौ जगहों को चिन्हित किया गया है जहां मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी. वहीं अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ पीएसी की टुकड़ियां भी इस जगह पर तैनात रहेंगी, शहर में शांति और सौहार्द के साथ त्यौहार को संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन कोई कोताही नहीं छोड़ना चाहता. यही कारण है उनके द्वारा तैयारी को अंतिम पड़ाव देने का काम किया जा रहा है. 

वहीं अलीगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र व थाना देहलीगेट क्षेत्र में स्थित मस्जिदों के ऊपर तिरपाल ढकने का काम लगातार किया जा रहा है. जिससे होली के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना आम जनता को ना करना पड़े.