Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

संभल में एक मस्जिद और 33 घरों को मिला नोटिस, नगरपालिका की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में संभल जिले के चंदौसी में वारिस नगर इलाके में नगरपालिका की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए एक मस्जिद और 33 मकानों को नोटिस भेजा गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि ये कार्रवाई समाधान दिवस पर दर्ज की गई एक शिकायत के बाद की गई है। 

उन्होंने बताया कि इस शिकायत पर सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया। चंदौसी के तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, "उनसे पूछा गया है कि क्या उनके पास कोई कानूनी दस्तावेज है कि वो संपत्ति के मालिक हैं। लोगों ने कुछ दस्तावेज दिए हैं। जांच की जाएगी कि क्या दस्तावेज कानूनी हैं।"

हालांकि, इलाके के रहने वाले लोगों ने दावा किया कि उन्होंने जमीन वैध तरीके से खरीदी है और उनके पास अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज भी मौजूद हैं। सिंह ने कहा, "राजस्व टीम ने सभी दस्तावेज एकत्र किए हैं, ताकि ये देखा जा सके कि वे वैध हैं या नहीं।" उन्होंने कहा, "इस मामले में 34 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें एक मस्जिद और 33 मकान शामिल हैं।"