Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

मुरादाबाद के खेत में मिले तीन दिन से लापता प्रेमी जोड़े के शव, भाई गिरफ्तार

Uttar pradesh: मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके में तीन दिन से लापता एक युवा प्रेमी जोड़े के शव खेत में दफन मिले हैं। पुलिस ने ये जानकारी दी। आशंका है कि झूठी शान के नाम उन दोनों की हत्या की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि एक निजी विद्यालय में पढ़ाने वाली काजल और उसके प्रेमी अरमान के शव बुधवार रात गगन नदी के किनारे नीम करोली बाबा मंदिर के पास एक गड्ढे से बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि प्रेमी जोड़ा करीब दो साल से प्रेम संबंध में था।

पुलिस के अनुसार ये घटना कथित तौर पर 18 जनवरी की रात को हुई, जब महिला के परिवार वालों ने दोनों को उमरी सब्जीपुर गांव में उसके घर पर एक साथ देख लिया। अंतिल ने कहा,‘‘पूछताछ के दौरान काजल के भाइयों ने गुस्से में आकर काजल और अरमान को मारने और सबूत मिटाने के लिए शवों को दफनाने की बात कबूल की है।"

उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों को हिरासत में लिया गया है, जबकि तीसरे भाई की संभावित भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अरमान के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि शवों को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया और चूंकि काजल और अरमान अलग-अलग समुदायों के थे, इसलिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच जारी है।