Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

UP: मिर्जापुर में रहने वाले राजकुमार मिश्रा ने ब्रिटेन में लहराया परचम, वेलिंगबोरो टाउन के मेयर बने

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के भाटेवाड़ा गांव के रहने वाले राजकुमार मिश्रा पांच साल पहले पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए इंग्लैंड गए थे। हाल ही में उन्हें वेलिंगबोरो टाउन का मेयर चुना गया। साल की शुरुआत में जब उन्होंने पहली बार काउंसलर पद के लिए चुनाव लड़ा था, तो उन्होंने इसकी कभी उम्मीद नहीं की थी।

बेटे की कामयाबी पर परिवार के लोग फूले नहीं समा रहे। उनका कहना है कि राजकुमार को मिली ये कामयाबी सिर्फ उनका या गांव का ही नहीं बल्कि देश का मान बढ़ाने वाली है। राज के नाम से मशहूर राजकुमार मिश्रा 13 मई 2026 तक वेलिंगबोरो टाउन के मेयर के पद पर बने रहेंगे।