Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

उत्तर प्रदेश में कल से बढ़ेगी गलन, और गहरा होगा कोहरा

कई दिनों से हो रही वर्षा शनिवार से थम सी गई है। बादल अब छटेंगे और कोहरा घना होगा। बादलो के छटने से आसमान साफ होगा और गलन बढ़ेगी। पश्चिम से आ रही ठंडी हवा इसमें सहायक होगी।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते चक्रवाती हवा से दो दिनों तक रुक-रुक कर हुई वर्षा ने मौसम में सर्द प्रभाव बढ़ा दिया है। बादलों के होने से अभी ठंड का प्रभाव कम रहा, शनिवार को दोपहर बाद बादलों से छनकर हल्की धूप आई तो सुबह घने कोहरे का रूप देखते हुए पहने गए गर्म कपड़े कुछ भारी लगने लगे।

नतीजा, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 17.2 सेल्सियस हो गया। अब जबकि शनिवार से बादल छंटने लगे हैं तो काफी संभावना है कि रविवार की सुबह से आसमान में कोहरे का घनत्व और बढ़ जाएगा।

बादल छंटे तो पश्चिम से पहाड़ों की ओर से आ रही ठंडी हवाएं तापमान गिराएंगी और सर्दी का प्रभाव बढ़ जाएगा। बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर मौसम विज्ञानी डा. एसएन पांडेय बताते हैं कि अभी इस गुजरे पश्चिमी विक्षोभ के पीछे एक और विक्षोभ है।