Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनेकों कार्यक्रम

जनजातीय संस्कृति के संरक्षण व मातृभूमि की रक्षा हेतु सतत संघर्षरत रहे जनजातीय गौरव 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की आज 150वीं जयंती है। आज का दिन जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतर्राष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारंभ करेंगे। 

आज सीएम योगी आदित्यनाथ अंबेडकर नगर और मिर्जापुर में जनसभाएं करेंगे। ये जनसभाएं अंबेडकरनगर की कटेहरी और मिर्जापुर की मझवा सीट पर होंगी।आज सुबह 11 कटेहरी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी, इसके बाद दोपहर 1.55 बजे मझवां विधानसभा क्षेत्र में चंदईपुर स्थित अस्थाई हेलीपैड पर सीएम योगी पहुंचेंगे। दोपहर 2.05 बजे से 2.40 बजे तक चंदईपुर स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बाद सीएम दोपहर 2.50 बजे चंदईपुर से बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी रवाना हो जाएंगे।