Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

UP: लखनऊ में बारिश के दौरान साइबर टावर का छज्जा गिरा, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विभूति खंड इलाके शुक्रवार शाम करीब चार बजे साइबर टावर बिल्डिंग का छज्जा गिर गया। हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि ये एक बहुमंजिला वाणिज्यिक इमारत है।

अधिकारी ने बताया, "मृतक की पहचान रवि कुमार वर्मा के रूप में हुई है, जो बाराबंकी जिले के शिव विहार का निवासी था। रवि साइबर टावर में काम करने वाले अपने दोस्त से मिलने आया था। जब वह लौट रहा था, तभी तेज बारिश शुरू हो गई और वह भीगने से बचने के लिए इमारत की बाहरी दीवार के नीचे खड़ा हो गया। अचानक इमारत का एक हिस्सा गिर पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया।"

अधिकारी ने बताया, "स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से रवि को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।" पुलिस ने बताया कि अब तक इस घटना को लेकर कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।