Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

यूपी के हरदोई में बड़ा सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, 4 घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार को एक ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। 

पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि बुधवार सुबह हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में बिलग्राम-माधवगंज मार्ग पर रोशनपुर गांव के पास एक मोड़ पर एक ट्रक ने ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में छह महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि हादसे में चार और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जादौन ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर हो गई। मामले की जांच की जा रही है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों का सही तरीके से इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।