Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

नोएडा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 11 लाख का नशीला पदार्थ बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Noida: थाना फेस-3 नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 30 किलो 686 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 11 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई 4 फरवरी 2026 की रात टीपी नगर चौराहे के पास की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सरवन चौधरी (24 वर्ष) निवासी सुपौल, बिहार; लव कुमार (26 वर्ष) निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश; नितीश कुमार (22 वर्ष) निवासी सीतामढ़ी, बिहार और राज नारायण उर्फ छोटू कुमार (20 वर्ष) निवासी सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई है। सभी वर्तमान में गौतमबुद्धनगर के विभिन्न इलाकों में रह रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त ओडिशा से सस्ते दामों पर गांजा लाकर एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस संबंध में थाना फेस-3 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।