उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए सनसनीखेज रॉकी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मृतक के सौतेले बेटे और मुख्य आरोपी बादल को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी मां रेणु अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रही। आरोपी बादल ने जायदाद के लालच में अपनी मां, पत्नी और दोस्तों के साथ मिलकर अपने सौतेले पिता का अपहरण किया और बड़ौत में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव का धड़ खेत में दबा दिया और सिर को चित्तौड़ा झाल गंग नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने दो दिन पहले धड़ बरामद कर लिया था और अब गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर सिर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
रॉकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जायदाद के लालच में पिता को उतारा था मौत के घाट
You may also like
ग्वालियर में लापता पुलिस कांस्टेबल का शव मिला, जांच शुरू.
अल्मोड़ा सड़क हादसे में कांग्रेस नेता कुंदन सिंह की मौत, दो घायल.
दिल्ली अग्निकांड में 21 मौतें, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, 702 संपत्तियों पर महा-सीलिंग.
शिमला में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, पर्यटकों को गर्मी से मिली राहत.