Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

अल्मोड़ा सड़क हादसे में कांग्रेस नेता कुंदन सिंह की मौत, दो घायल

उत्तराखंड से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता कुंदन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। कांग्रेस नेता जनसभा से लौट रहे थे तभी बाड़े छीना-धौलादेवी मार्ग पर उनकी कार 50 मीटर गहरी खाई में गिरी गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए है। घायल गणेश कुमार और भूपेन्द्र प्रसाद को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कुंदन सिंह की कार अल्मोड़ा से नाचनी पिथौरागढ़ जा रही थी। ये दर्दनाक हादसा कांचुली पुल के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।