Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

यूपी में इन तीन देर रात तक खुलेंगी शराब की दुकानें, जानिए वजह और तारीख

उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग ने क्रिसमस और नए वर्ष पर शराब की दुकानें एक घंटे देर तक खोलने का फैसला लिया हैं। इसके लिए जिलों में पत्र भेजकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। यानी 24-25 और 31 दिसंबर को शराब-बीयर और देशी शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से 11 बजे रात तक खुली रहेंगी। आम दिनों में ये दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलती हैं। 

आबकारी आयुक्त सैंथिल पांडियन सी ने जिलों को लेटर भेज दिया है। अब जिलाधिकारी के माध्यम से इस बाबत सूचना संबंधित को भेजी जाएगी। इसके साथ ही इसकी सूचना सभी दुकानदारों को आबकारी इंस्पेक्टर के माध्यम से भेजी जाएगी।