Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मेरठ कैंट के रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ... सीसीटीवी में कैद हुई घटना, अलर्ट मोड पर वन-विभाग

मेरठ कैंट एरिया के रिहायशी क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुआ नजर आया है। तेंदुए का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 12 फरवरी को रात में मेरठ कैंट एरिया के रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखा गया है। वन विभाग ने वीडियो सामने आने के बाद तीन टीमों का गठन किया है जो लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रही हैं।

दरअसल, पूरा मामला मेरठ के कैंट एरिया का है जहां पर तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो 12 फरवरी रात का बताया जा रहा है और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ मेरठ के कैंट एरिया के रिहायशी इलाके में घूम रहा है। तेंदुए का वीडियो वन विभाग को भी भेजा गया है इसके बाद वन विभाग ने तीन टीमें बनाकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। वन विभाग का कहना है कि लगातार तेंदुए की सर्च की जा रही है लेकिन अभी तक तेंदुए के कोई चिह्न नहीं मिले हैं।

वहीं इस मामले में मेरठ के डीएफओ राजेश कुमार ने बताया है कि मेरठ कैंट का एक वीडियो मिला है जो की 12 तारीख की रात का है जिसमें एक लेपर्ड जैसा जानवर दिखाई दे रहा है। जिसको देखते हुए तीन टीम बनाई गई है और लगातार वह 3 किलोमीटर एरिया में सर्च कर रही है अभी तक 24 घंटे में कोई लेपर्ड के कोई चिह्न नहीं मिले हैं। क्योंकि शहर के नजदीक है एहतियात बरसते हुए 2 दिन तक और सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है। आर्मी हेड क्वार्टर से भी हमने संपर्क किया है सीसीटीवी फुटेज में एक लेपर्ड जैसा जानवर दिखाई दे रहा है जिसको देखते हुए तीन टीम जिसमें पांच पांच लोग हैं बनाई गई हैं। जो लगातार इलाके पर नजर रखे हैं और सर्च कर रही हैं। अभी तक लेपर्ड की कोई होने की सूचना नहीं मिली है कोई सूचना मिलती है तो तुरंत इसका संज्ञान लिया जाएगा और उसके हिसाब से एक्शन लिया जाएगा।