Breaking News

IPL 2024: राजस्थान ने चेन्नई को दिया 142 रनों का टारगेट     |   दिल्ली: चांदनी चौक की एक दुकान में लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया     |   आज पटना में रोड शो करेंगे पीएम मोदी, शाम 6:30 बजे से होगी शुरुआत     |   संदेशखाली पुलिस ने एक BJP कार्यकर्ता को किया अरेस्ट, पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन     |   हरियाणा: फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुला सकती है सरकार     |  

लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- 2024 का चुनाव कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प पूरा करेगा

Meerut: बीजेपी के राज्यसभा सांसद व पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि 2024 का चुनाव कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प पूरा करेगा। राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी रविवार को मेरठ के चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचे और उन्होंने वहां लगी चौधरी चरण सिंह की मूर्ति को माला पहनाई और वहां भंडारे का आयोजन भी किया। वहीं लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2024 का चुनाव कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प पूरा करेगा। 

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए जब सवाल पूछा की जयंत को अपनी तरफ लाने के लिए चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न दिया गया है, तो उन्होंने कहा की तीन लोगों को भारत रत्न देने पर कांग्रेस की स्थिति खिसियानी बिल्ली हो गई है। लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि जिन लोगों ने अब तक चौधरी चरण सिंह जी की अपेक्षा की थी जिन्होंने जयंत चौधरी के संसद में बोलते ही उपद्रव काटा था वही लोग ये बोल रहे है। जब यह सत्ता में थे इन्होंने क्यों नहीं दिया भारतीय जनता पार्टी क्रमशः एक-एक करके देश के प्रति जिनका समर्पण रहा है देश के निर्माण में जिनका योगदान रहा है सबका सम्मान करेगी। चौधरी चरण सिंह जी किसानों के मसीहा है। 

लेकिन कांग्रेस संसद में बिखर गई की कांग्रेस की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई। कांग्रेस के लोग हताश हैं निराश हैं। आरएलडी कितनी सीटों पर लड़ेगी इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व तय करेगा और जब बातचीत हुई है तो प्रारंभिक फार्मूला बन भी गया होगा। भारत माता को भारत माता मानने वाले लोग सत्ता में जाएंगे। ऐसे लोग जो कभी भी कुछ अनर्गल प्रलाप करते है उनको सत्ता में बैठने का मौका नहीं मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष के लायक भी उनको सीट नहीं मिलेगी, कांग्रेस मुक्त भारत बनेगा। 2024 का चुनाव कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प पूरा करेगा।

Report: प्रदीप शर्मा, मेरठ