Breaking News

IPL 2024: राजस्थान ने चेन्नई को दिया 142 रनों का टारगेट     |   दिल्ली: चांदनी चौक की एक दुकान में लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया     |   आज पटना में रोड शो करेंगे पीएम मोदी, शाम 6:30 बजे से होगी शुरुआत     |   संदेशखाली पुलिस ने एक BJP कार्यकर्ता को किया अरेस्ट, पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन     |   हरियाणा: फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुला सकती है सरकार     |  

दक्षिण कोरिया की किम ने रचाई यूपी के सुखजीत से शादी, बोली- 'यहां का कल्चर बिल्कुल अलग'

UP News: अपने-अपने काम में बिजी रहने वाले सुखजीत और किम बोह नी के बीच शुरू हुई बातचीत कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला. जब एक दूसरे के प्रति चाहत बड़ी तो चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद बीते 18 अगस्त को दोनों ने सिख रीतिरिवाज से भारत में आकर शादी कर ली। अब इस जोड़े को देखने के लिए घर पर स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है। साउथ कोरियाई दुल्हन को यहां की सादगी और यहां के खेत बहुत पसंद आ रहे हैं, दोनों सुबह होते ही घूमने निकल जाते हैं। हालांकि एक महीना रूकने के बाद कोरियाई दुल्हन वापस चली जाएगी। भारतीय दूल्हे और साउथ कोरिया दुल्हन ने अपने अपने काम की वजह से साउथ कोरिया में ही बसने का मन बना लिया है।

दरअसल पुवायां थाना क्षेत्र के गांव उदना के रहने वाले किसान बलदेव सिंह का 28 वर्षीय पुत्र सुखजीत सिंह लगभग छह साल पहले दक्षिण कोरिया में अपने लिए काम की तलाश में गया था। साउथ कोरिया में उसको एक कॉफी शॉप पर नौकरी मिल गई। धीरे-धीरे समय बीतता गया और चार वर्ष पहले उसी कॉफी शॉप पर साउथ कोरिया की रहने वाली किम बोह नी भी उसी कॉफी शॉप पर जॉब करने पहुंची। और उन्हें बिल सेक्शन में काम मिला,नौकरी के दौरान दोनो के बीच बातचीत शुरू नज़दीकियां बढ़ती गई और दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए धीरे धीरे दोनो के बीच शुरू हुई बातचीत प्यार में बदल गई। फिर क्या था दोनो ने अपने-अपने परिवार को अपने रिश्ते के बारे में बताया, और दोनों के परिवारों ने शादी के लिए हां कह दी, इसके बाद दोनो लोग साउथ कोरिया में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। लगभग चार महीने पहले जब सुखजीत छुट्टी लेकर अपने वतन भारत वापस आया, तो उसके दो महीने बाद ही किम बोह नी भी भारत पहुंच गई। भारत पहुंचने पर सुखजीत के घर पर किम बोह नी का जोरदार स्वागत किया हुआ। 

लगभग दो माह तक परिवार के साथ रहने के दौरान 18 अगस्त को दोनो ने पुवायां थाना क्षेत्र के नानकबाग गुरुद्वारे में सिख रीतिरिवाज के साथ शादी के बंधन में बन्ध गए। साउथ कोरिया की दुल्हन और भारतीय दूल्हे की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी और सुखजीत के घर पर रिश्तेदारों के साथ स्थानीय लोगों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। किम बोह नी को भारत सरकार ने पांच साल का बीजा दिया है। जबकि एक महीना रूकने के बाद किम बोह नी वापस साउथ कोरिया चली जाएंगी। और वापस आने पर अपने पति को भी साथ लेकर जाने का इरादा जताया है। वहीं सुखजीत का कहना है कि उनका परिवार अब चाहता है कि उनकी बहू अपने देश भारत में उनके साथ रहे,लेकिन हम दोनों ने अपने भविष्य को देखते हुए साउथ कोरिया में ही बने का मन बनाया है।
 
साउथ कोरिया काम के सिलसिले में गए सुखजीत का कहना है कि चार वर्ष पहले काम की तलाश में साउथ कोरिया गए थे। जहां काम के दौरान ही किम बोह नी से मुलाकात और बातचीत शुरू हुई। हम दोनो के बीच जब बातचीत होना शुरू हुई, तब तक हमे भी थोड़ी-थोड़ी कोरियाई भाषा आने लगी थी। बातचीत होते होते प्यार हुआ और हम दोनों का रिश्ता रिलेशनशिप में बदल गई। लगभग चार वर्ष तक हम दोनो रिलेशनशिप में रहे हैं। छुट्टियां मिलने के बाद जब अपने वतन भारत पहुंचे तो उसके दो महीने बाद किम बोह नी भी शाहजहांपुर आ गईं। इसी दौरान 18 अगस्त को पुवायां के नानकबाग में हम दोनो ने सिख रितीरिवाज से शादी कर ली। यहां किम बोह नी को पंजाबी कल्चर भाने लगा, हालांकि अभी उसे बहुत ज्यादा पंजाबी समझ नही आती है लेकिन पसंद आ रहा है। साउथ कोरिया से भारत पहुंची किम बोह नी के लिए वहां से यहां का कल्चर बिल्कुल अलग है। हम दोनों सुबह का नाश्ता करके तैयार हो जाते हैं और फिर खेतों में घूमने के लिए निकल जाते हैं। किम बोह नी को सबसे ज्यादा समस्या यहां बिजली कटौती के कारण हो रही है। जबकि उसे खाने में मांसाहारी भोजन पसंद है हालांकि परिवार द्वारा अपनी बहू के लिए दिल्ली से साउथ कोरियन व्यंजन मंगवाए गए हैं। सुखजीत का कहना है कि अपने भविष्य को देखते हुए हम दोनों साउथ कोरिया में ही बसने का प्लान कर रहे हैं।

रिपोर्ट- अरविंद त्रिपाठी, यूपी