Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Kanpur: कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के गलत इलाज के बाद इंजीनियर की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक इंजीनियर की कथित तौर पर क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट के बाद मौत हो गई, 37 साल के विनीत दुबे पनकी पावर हाउस में तैनात थे और उन्होंने इलाके के निजी क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। ट्रीटमेंट मिलने के बाद उन्हें चेहरे पर सूजन और आंख में दर्द जैसी समस्याएं होने लगीं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, कानपुर पुलिस ने बताया कि दुबे की पत्नी की शिकायत के आधार पर क्लिनिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एसीपी अभिषेक पांडे ने कहा कि “यह रावतपुर थाने से संबंधित है, इसमें एक महिला द्वारा इस बात की शिकायत की गई थी, कि हेयर ट्रांसप्लांट कराते समय उपचार के दौरान उनकी पति की मृत्यु हो गई। इसमें क्योंकि मेडिकल से संबंधित मामला था, इसलिए कुछ तथ्यों का साक्ष्य संकलन किया गया और उसके बाद जांच के बाद इसमें अभियुक्त पंजीकृत करवाया गया है। जिसमें जांच चल रही है।”