Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

रोहिलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले ककोड़ा मेले का हुआ शुभारंभ

रोहिलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले ककोड़ा मेले का शुभारंभ हो चुका है।  कार्तिक पूर्णिमा को पहला गंगा स्नान किया जाएगा जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

ककोड़ा मेले का फीता काटकर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने शुभारंभ किया इस मौके पर भाजपा के कई नेता और प्रशासन मौजूद रहे। मिनी कुंभ ककोड़ा मेला एक तंबू का शहर कहा जाता है। दूर दराज से लोग आकर यहां पर तंबू लगाकर मेले का आनंद लेते हैं

ककोड़ा मेला में आने वाले सभी श्रद्धालु अपने आस्था की गंगा में डुबकी लगाते हैं और जो भी मन्नत मुराद होती है वह ककोड़ा मैय्या पूरी करती है। ककोड़ा मेले की व्यवस्था का केंद्रीय सहकारिता मंत्री बी एल वर्मा ने निरीक्षण किया साथ ही संबंधित अधिकारियों से वार्तालाप भी की।