Breaking News

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, JMM ने EC को पत्र लिख जताई 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका     |   तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |  

झांसी अग्निकांडः सीएम योगी ने हादसे पर लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से 10 नवजात की मौत हो गई. ये आग अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में लगी. वहीं शनिवार की तड़के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करके मृत नवजात बच्चों के परिजनों को पांच लाख रुपये और गंभीर घायलों को पचास हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

आग लगने का कारण ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट बताया जा रहा है. सीएम योगी ने हादसे पर संज्ञान लिया है. राहत बचाव कार्य के आदेश दिए हैं. मौके पर डीएम समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की है. डीएम ने बताया कि जितने बच्चे घायल हैं, उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है. साथ ही कहा कि एक जांच टीम बना दी गई है, जो इसकी रिपोर्ट देगी.

मेडिकल कॉलेज में आग लगने के बाद से परिजन रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं. कानपुर से बड़ी डॉक्टरों की बड़ी टीम को झांसी के लिए रवाना किया गया है. सीएम के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य भी झांसी पहुंच गए हैं.