Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा जेवर’, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से नई पहचान मिलेगी। योगी कैबिनेट ने एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा जेवर’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन के मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की सेवा यात्रा पूरी होने पर मंत्रिपरिषद ने अभिनंदन प्रस्ताव भी पारित किया है। प्रधानमंत्री ने 7 अक्टूबर को इस यात्रा के 25 वर्ष पूरे किए। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास, निवेश और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

2017 से पहले असुरक्षा, अब निवेश की पहचान: सीएम योगी

bFbdfv

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश प्रशासनिक शिथिलता, असुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा था। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में पारदर्शी और तकनीक आधारित शासन व्यवस्था को बढ़ावा दिया गया। कानून-व्यवस्था में सुधार के साथ निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार हुआ है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ी है। सड़क, रेल, मेट्रो, उद्योग और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम हुआ है।

60 हजार करोड़ रुपये से बने 42 राष्ट्रीय राजमार्ग

dffdvfv

सीएम योगी के मुताबिक, प्रदेश में करीब 60 हजार करोड़ रुपये की लागत से 2,483 किलोमीटर लंबे 42 राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए गए हैं। दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून, दिल्ली-मेरठ और कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाएं पूरी हुई हैं। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत ट्रेन का संचालन भी शुरू हुआ है। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दादरी में पूर्वी और पश्चिमी मालवाहक रेल गलियारों का जंक्शन विकसित हुआ है। इन गलियारों का 1,050 किलोमीटर से अधिक हिस्सा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। वाराणसी में देश का पहला मल्टीमॉडल इनलैंड पोर्ट टर्मिनल और 100 एकड़ का फ्रेट विलेज भी विकसित किया गया है। लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल असेंबली यूनिट, रक्षा औद्योगिक गलियारा और एक हजार एकड़ में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क जैसी परियोजनाएं औद्योगिक विकास को गति दे रही हैं।

सीएम योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तर प्रदेश के तीन करोड़ से अधिक किसानों के खातों में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी गई है। प्रदेश में 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया गया।

vSVVf

उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 13.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फसली ऋण वितरित किया गया है। वहीं, 79.51 लाख किसानों को फसल क्षतिपूर्ति मिली और गन्ना किसानों को 3.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश में 65 लाख से अधिक गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिले हैं। वहीं, 3.67 करोड़ राशन कार्डधारक परिवारों के करीब 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

जल जीवन मिशन के तहत 2.46 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेश में 3.37 करोड़ शौचालय और 59,183 सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। राज्य सरकार होली और दीपावली पर भी मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है।

vdfbvdfvb

सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में छह करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं, जिनसे 9.90 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। योजना के तहत 1.09 करोड़ गंभीर रोगियों को 18,798 करोड़ रुपये का मुफ्त उपचार मिला है। इसके अलावा आरोग्य मेलों के माध्यम से 14.67 करोड़ लोगों का उपचार किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि गोरखपुर और रायबरेली में एम्स भी संचालित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 9.50 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जबकि निजी क्षेत्र में 65 लाख नियुक्तियां हुई हैं। 31.11 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया और 62 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन तथा टैबलेट वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, काशी में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी सुविधाओं से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

vbFVFDvfdv

सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में 10 लाख स्वयं सहायता समूहों से एक करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 15 लाख रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को सहायता दी गई है। वहीं, स्वामित्व योजना के तहत 1.10 करोड़ ग्रामीण परिवारों को घरौनी उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को काशी की गुलाब मीनाकारी, जापान के प्रधानमंत्री को निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी और फ्रांस के राष्ट्रपति को कन्नौज का इत्र भेंट किया। लखनऊ की जरदोजी को भी वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश खाद्यान्न, दूध, गन्ना, आम, आंवला और मिलेट उत्पादन में अग्रणी है।

vvfd

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई और काशी विश्वनाथ धाम का विस्तार हुआ। मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा और पिपरहवा के बौद्ध अवशेष विदेश से वापस लाए गए। उन्होंने महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का उल्लेख करते हुए कहा कि काशी तमिल संगमम, बौद्ध सर्किट, संत रविदास जन्मस्थली, चौरी-चौरा शताब्दी समारोह और राष्ट्र प्रेरणा स्थल ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दी है। मुख्यमंत्री ने महामना मदन मोहन मालवीय और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सेवा यात्रा का अभिनंदन करते हुए विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी। पत्रकार वार्ता में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद और अनिल कुमार भी मौजूद रहे।