Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

UP: संभल के 100 साल पुराने मदरसे में मनाया गया जश्न-ए-आजादी, शांति और सद्भाव का संदेश दिया

Uttar Pradesh: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जश्न मनाने के लिए शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश में संभल के मरकजी मदरसा अहले सुन्नत अजमल-उल-उलूम में इकट्ठा हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान "जन गण मन" के साथ की गई। मदरसे के बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर कार्यक्रम को खास बना दिया।

संभल के मदरसे में हुआ ये समारोह भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भर में आयोजित किए गए कई समारोहों में से एक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में मुख्य समारोह दिल्ली के लाल किला पर हुआ। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्राचीर से देश को संबोधित किया।