Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

PM मोदी ने की शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात, कहा- जारी रहेगी आतंकवाद के खिलाफ जंग

Kanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कानपुर दौरे के दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कारोबारी शुभम द्विवेदी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। शुभम के चचेरे भाई सौरभ द्विवेदी ने बताया, ''प्रधानमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान हम बहुत भावुक थे और प्रधानमंत्री से मिलते ही परिवार के सभी सदस्य रोने लगे।'' 

सौरभ ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री भी भावुक हो गए और उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने परिवार को सांत्वना दी और यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।’’ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद शुभम के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना प्रकट की। एक सप्ताह पहले कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए यहां के निवासी शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने का अनुरोध किया था। 

सांसद ने प्रधानमंत्री से 30 मई को कानपुर दौरे के दौरान शोकाकुल परिवार से मिलने का आग्रह किया था। पिछले महीने 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। उनमें कानपुर निवासी व्यवसायी शुभम द्विवेदी (31) भी शामिल थे। शुभम की शादी इसी साल 12 फरवरी को हुई थी। शुभम का 24 अप्रैल की सुबह अंतिम संस्कार किया गया था।