Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

सेनाओं ने कुशल सर्जनों की तरह काम किया... ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह

Uttar Pradesh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने सीमा पार आतंकवाद की जड़ों को सटीकता और अनुशासन के साथ निशाना बनाते हुए कुशल सर्जनों की तरह काम किया।

केएन मेमोरियल अस्पताल की 25वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "साथियों, भारतीय सेनाओं ने कुशल डॉक्टर और सर्जनों की तरह काम किया है। मैं फिर से ये बात दोहराना चाहता हूं कि हमारी भारतीय सेनाओं ने कुशल डॉक्टर और सर्जन की तरह काम किया है। जैसे कुशल सर्जन, जहां बीमारी मौजूद होती है, वहीं अपने औजारों का इस्तेमाल करता है, वैसे ही भारतीय सनाओं ने बड़ी सटीकता के साथ आतंकवाद की जड़ों पर अपने हथियारों का इस्तेमाल किया है। मगर जैसा कि पाकिस्तान की आदत है कि वो जल्दी मानता नहीं है, उसने भारत की जमीन पर हमले के प्रयास करने प्रारंभ किए। आम नागरिकों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। मंदिर, गुरुद्वारों, गिरजाघरों को निशाना बनाया गया। उसके बाद भारतीय सेनाओं ने जो कार्रवाई की है, पाकिस्तानी सेना को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया है।"

सात मई को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में कई आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सैन्य अभियान के बाद रक्षा मंत्री सिंह का ये पहला सार्वजनिक भाषण था।