Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

8 वर्ष में बेहतर कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रचर और जीआईएस जैसे आयोजनों ने यूपी को दी बड़ी ऊंचाई

वाराणसी: किसी शहर की खुशहाली का अंदाजा उद्योग धंधे, रोजगार और वहां रहने वालों के  सुगम जीवन को देखकर लगाया जा सकता है। 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में उद्योग धंधों  के लिए माहौल बनाया, जिसका परिणाम प्रदेश सहित अब वाराणसी में भी दिखने लगा है। आठ वर्ष में बेहतर हुई कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रचर और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे आयोजनों ने उद्योग के लिए नई राह खोल दी है। जीआईएस में आए 1180.95 करोड़ के 48 प्रोजेक्ट ऑपरेशनल हो चुके हैं, इससे ही लगभग 3472 लोगों को रोजगार मिल रहा है।
   
अब काशी समेत पूर्वांचल में विकास का नया सूरज उग रहा है। काशी में देश और दुनिया की नामी गिरामी कंपनियां में से कुछ ऑपरेशनल हो चुकी हैं और कुछ जल्द ऑपरेशनल होने वाली हैं। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के सहायक आयुक्त विनोद वर्मा ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आये 1180.95 करोड़ निवेश से 48 प्रोजेक्ट ऑपरेशनल हो चुके हैं, जिससे लगभग 3472 लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसके अलावा 5702.18 करोड़ के 48 प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू होंगे,जिससे लगभग 12110 लोगों को रोजगार मिलेगा।  

सहायक आयुक्त ने बताया कि वाराणसी में एफडीआई वाली कंपनी सास्वाद हीट ट्रांसफर एंड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड व हिल्टन होटल्स ग्रुप की फ्रेंचाइजी डबल ट्री भी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा वेयर हाउस के क्षेत्र में देश की बड़ी और नामी गिरामी कंपनियों में मोंटीकार्लो की सब्सिडरी ओडब्लूएम लॉजिस्टिक्स का फ्लिपकार्ट से टाइप है,जिसका उद्घाटन हो चुका है। माधवन एलएलपी से ऐमज़ॉन की करार वाली  वेयर हाउस भी ऑपरेशनल है, जबकि बनारस बीड्स का जिंजर बजट होटल, टाटा के इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के साथ आ रहा है, इसका निर्माण कार्य शुरू है। रोमा एंटरटेनमेंट सिटी का काम शुरू हो चुका है।  अरविन्द लिमिटेड जल्द ही गारमेंट्स का निर्यात और घरेलू उत्पाद शुरू करेगी। बीडी फूड्स एंड बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड कैम्पा कोला बनाएगी। 

होटल, हैंडलूम, पर्यटन, फैब्रिक्स, वेलनेस सेंटर, आईटी इंडस्ट्री, एजुकेशन समेत 25 क्षेत्रों की कंपनी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरमनी में शामिल हुई थी। इनमे से कुछ इकाइयां ऑपरेशनल हैं और कुछ इकाइयां जल्द ऑपरेशनल होंगी।