Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

अगर मैं गलत था तो उन्हें... अपने रमजान और होली वाले बयान पर बोले संभल सीओ अनुज चौधरी

Uttar Pradesh: होली और जुमे की नमाज की तुलना कर अपने बयान से विवाद खड़ा करने वाले सर्किल ऑफिसर (सीओ) अनुज चौधरी ने बुधवार को अपने बयान का बचाव किया और सांप्रदायिक सौहार्द की बात कही। बुधवार को संभल कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक के दौरान सर्किल ऑफिसर (सीओ) अनुज चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य शांतिपूर्ण व्यवस्था में खलल डालना नहीं था। उनकी टिप्पणी निष्पक्ष थी। सीओ अनुज चौधरी ने बिना किसी का नाम लिए सवाल किया। उन्होंने कहा, "अगर मेरा बयान इतना गलत था, तो उन्हें हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए था। उन्होंने मुझे सजा क्यों नहीं दिलाई?" 

विवाद होली से कुछ दिन पहले तब शुरू हुआ जब अनुज चौधरी ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है जो साल में एक बार आता है जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है। उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी होली के रंगों से असहजता महसूस होती है, उसे उस दिन घर के अंदर रहना चाहिए।

सीओ चौधरी ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य अपमान करना नहीं था, बल्कि सभी धर्मों के त्योहारों का सम्मान करना था। उन्होंने कहा, "हमारा हमेशा से उद्देश्य रहा है कि हम जहां भी रहें, वहां शांति भंग न हो।" उन्होंने आपसी सम्मान और एक-दूसरे के उत्सवों में भागीदारी की जरूरत पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, "अगर आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं, तो आपको गुजिया भी खानी होगी। दोनों पक्षों को गुजिया खानी चाहिए। लेकिन यहां गड़बड़ हो जाती है। जब एक पक्ष नहीं खा रहा है और दूसरा पक्ष खा रहा है, तो यहां भाईचारा खत्म हो जाता है।" उन्होंने आगे कहा, "हम राजनीति नहीं कर रहे हैं और न ही हमारा राजनीति करने का कोई इरादा है।"