Breaking News

ईरान-US-इजरायल युद्ध: फ्रांस लाल सागर में 2 जंगी जहाज भेजेगा- राष्ट्रपति मैक्रों     |   महाराष्ट्र: अंबरनाथ में गणेश केमिकल कंपनी में भीषण आग, किसी के हताहत की खबर नहीं     |   लोकसभा स्पीकर हटाने के प्रस्ताव पर BJP से अमित शाह-किरेन रिजीजू समेत 8 नेता बोलेंगे     |   पश्चिमी एशिया युद्ध से अर्थव्यवस्था को नुकसान, LPG की कीमतें बढ़ीं: राहुल गांधी     |   समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी     |  

सीईओ से मिले आईआईए के पदाधिकारी, प्रशंसा पत्र सौंपा

ग्रेटर नोएडा: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर के अध्यक्ष राकेश बंसल के नेतृत्व में उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, ओएसडी नवीन कुमार सिंह और मैनेजर अरविंद मोहन सिंह से मिला। ग्रेटर नोएडा के उद्यमी डॉ चंचल के औद्योगिक भूखंड जुड़े मसलों को सुलझाने पर एसीईओ को प्रशंसा पत्र सौंपा और प्राधिकरण के उद्योग विभाग की टीम की सराहना की। 

राकेश बंसल ने बताया कि उद्यमी डॉ चंचल ने उद्योग विहार एक्सटेंशन सेक्टर ईकोटेक दो में रीसेल में एक भूखंड खरीदा। भूखंड पर बकाया धनराशि के भुगतान को लेकर अड़चन आ रही थी। उन्होंने इसे सीईओ एनजी रवि कुमार के समक्ष रखा। सीईओ ने इसे सुलझाने की जिम्मेदारी एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव को दी। एसीईओ और उद्योग विभाग की टीम ने अड़चन को दूर कर दिया है, जिससे उद्योग लगने का रास्ता भी साफ हो गया है। इस दौरान आईआईए के पदाधिकारी सरबजीत सिंह, जगदीश सिंह, डॉ चंचल, नवीन गुप्ता आदि भी शामिल रहे।