Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, बस ने स्कूटी सवार महिला व बच्चों को मारी टक्कर

पीजीआइ थाना से पहले सभा खेड़ा के समीप वीरवार की सुबह स्कूटी सवार महिला और दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। आरोपित बस चालक मौके से फरार हो गया।

रायबरेली रोड साहू कॉलोनी में रहने वाली फौजी की पत्नी सपना 11 वर्षीय अभिमन्यु व बेटी राखी 12 को स्कूटी से साउथ सिटी स्थित एलपीएस स्कूल छोड़ने जा रही थी। जैसे ही पीजीआइ थाने के पहले सभा खेड़ा के पास पहुंची कि पीछे से तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी।

जिसके चलते बेटे अभिमन्यु के ऊपर बस चढ़ गई, यह देख बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। मौजूद लोगों की मदद से गंभीर घायल बच्चे को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दी। बच्चों के पिता हरीकरण जयपुर में फौज में है।