Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

प्रयागराज में भीषण गर्मी से पालतू जानवर भी हो रहे बीमार, पशु चिकित्सकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

उत्तर भारत के कई राज्यों में चिलचिलाती गर्मी की वजह से न केवल इंसान बल्कि जानवर भी परेशान हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोगों का कहना है कि तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की वजह से उन्हें अपने पालतू जानवरों को पूरा दिन एसी की ठंडक में रखना पड़ा रहा है।

पशु चिकित्सकों के अनुसार पालतू जानवरों में लू लगने के मामले बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने आग्रह किया है कि लोग उनके पालतू जानवरों को गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।

पालतू जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए ठंडा पानी मुहैया कराना, धूप में जाने से बचाना और शेड लगाना जैसे छोटे-छोटे कदम उठाए जा रहे हैं। इससे उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित रखने में मदद मिल रही है।जिन पालतू जानवरों के बाल मोटे हैं या जो कम गर्मी सहन कर पाते हैं, उनके लिए एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।